लखनऊ, जुलाई 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एक्स पर लिखा है कि जलालुद्दीन उर्फ झांगुर की गतिविधियां समाज विरोधी ही नहीं बल्कि राष्ट्र विरोधी भी हैं। सरकार बहन बेटियों की गरिमा और सुरक्षा के प्रति पूर्णता: प्रतिबद्ध है। उत्तर प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतेगी। आरोपी और उसके गिरोह से जुड़े सभी अपराधियों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी। ऐसे लोगों पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी लिखा कि राज्य में शांति, सौहार्द और महिलाओं की सुरक्षा को भंग करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्हें कानून के अनुसार ऐसी सजा दी जाएगी जो समाज के लिए एक उदाहरण बनेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.