कोडरमा, मार्च 18 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि । शहर के झलपो जामा मस्जिद में 15वें रमजान रविवार की रात को तरावीह की नमाज में कुरान मुकम्मल हुआ। इस दौरान देश की तरक्की और अमन की दुआ मांगी गई। 16वें रमजान से सुराह तरावीह पढ़ी जाएगी, जो चांद दिखने से पहले वाली रात तक पढ़ी जाएगी। इस दौरान हाफिज जाकिर साहब और मौलाना मुजाहिद साहब ने एक से बढ़कर एक नात पेश किया। 15 दिनों तक पूरी मस्जिद कुरआन के आयतों की तिलावत से गूंज उठी। इससे माहौल इबादत और रूहानियत से भर गया। मौके पर मस्जिद के इमाम साहब ने भाईचारा कायम रखने और सादगी भरा जीवन जीने का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मस्जिद से जुड़े रहें और धार्मिक एकता को मजबूत बनाएं। झलपो की आवाम ने दोनों हाफिज साहब को तोहफे देकर और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। मौके पर मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.