लखनऊ, जून 20 -- हजरतगंज के झलकारीबाई महिला अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर फैजुल्लागंज की महिला ने ई-ऑटो में शिशु को जन्म दिया। इस घटना की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। फैजुल्लागंज की महिला को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिवारीजन ई-ऑटो से लेकर हजरतगंज के झलकारीबाई महिला अस्पताल के लिए रवाना हुए। रास्ते में अधिक ट्रैफिक, भीड़भाड़ की वजह से फैजुल्लागंज से हजरतगंज तक पहुंचने में काफी वक्त लग गया। स्थिति यह हो गई कि प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला अस्पताल के अंदर तक नहीं पहुंच सकी। अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर ही ऑटो में शिशु को जन्म दे दिया। इसकी जानकारी पर अस्पताल की वार्ड आया व दूसरा स्टाफ बाहर आया। परिवारीजनों के सहयोग से ई-ऑटो को चादर से चारों ओर से ढका और बच्चे का प्लेसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.