धनबाद, जून 21 -- झरिया। धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर पूरे जिला में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान झरिया पुलिस ने शुक्रवार को झरिया थाना मोड़ पर वाहन जांच चलाया। वहीं बोर्रागढ़ पुलिस ने भी बोर्रागढ़ चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान झरिया पुलिस ने दर्जनों वाहनों को जब्त किया। सभी वाहनो की कागजात जांच की गई। बाइक सवार से लाइसेन्स व कागजात दिखाकर ही छोड़ा जा रहा था। इस दौरान कई बाइक सवार युवक पुलिस से ही बकझक करने लगे। वहीं पुलिस ने सख्ती दिखाकर सभी वाइक सवार युवकों को डांट फटकार कर छोड़ दिया। झरिया इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार ने बताया कि धनबाद के एसएसपी के निर्देश पर रोजाना वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सभी का हेलमेट एवं वाहनों की कागजात जांच किया जा रही है। जिसके भी त्रुटि मिल रही है। वाहनों को जब्त क...