धनबाद, मार्च 3 -- झरिया। झरिया विधायक रागिनी सिंह ने रविवार को झरिया के कई विद्यालयों में शौचालय निर्माण के लिए शिलान्यास किया। भवन निर्माण विभाग भवन प्रमंडल धनबाद की ओर से निर्माण होगा। झरिया 'प्रखंड के मध्य विद्यालय चासनाला, मवि जयरामपुर, मध्य विद्यालय सुदामडीह, उच्च विद्यालय भौंरा, झरिया अकादमी विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय, नीचे कुल्ही में पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...