धनबाद, फरवरी 16 -- झरिया, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि पर झरिया स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में भव्य सामूहिक रुद्राभिषेक व महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इसमें 601 यजमानों ने अभिषेक के लिए संकल्प लिया। जबकि 51 श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। महादेव का पंचगव्य से स्नान कराया गया तथा दूध सहित विभिन्न पवित्र द्रव्यों से महाभिषेक किया गया। पंडित योगेश शास्त्री और मोहित पांडेय के नेतृत्व में जगदीश पांडेय, योगेश पांडेय, शुभम पांडेय, दीपक पांडेय, प्रभु झा, मोहन पांडेय, श्रवण पांडेय, छोटन पांडेय, धीरेन्द्र पांडेय, संजय पांडेय सहित कुल 11 पंडितों ने वैदिक मंत्रों के साथ महारुद्राभिषेक का पाठ किया। मुख्य यजमान के रूप में अहमदाबाद से आये नीरू बेन रावल एवं शैलेश रावल गर्भगृह में बैठे थे। आरती के समय 108 दीपों स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.