धनबाद, जुलाई 4 -- झरिया। झरिया थाना क्षेत्र के ऊपर राजबाड़ी में बुधवार की रात 22 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार की सुबह झरिया पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को घर के सभी सदस्यों के साथ साक्षी भी पूजा करने हजारीबाग गई थी। बुधवार शाम को सभी लौट आए। देर शाम को दो मंजिला घर में साक्षी फंदे से लटककर जान दे दी। देर रात जब वह नहीं मिली तो उसके कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से झूल रही थी। आनन-फानन में उसे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थ। झरिया पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.