धनबाद, जुलाई 11 -- झरिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झरिया नगर की ओर से गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर झरिया में गुरु पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर परम पवित्र भगवा ध्वज के समक्ष उपस्थित होकर सभी स्वयं सेवकों ने पूजन कर गुरुदक्षिणा अर्पित की । सर्वप्रथम झरिया नगर संघचालक डॉ. देवकीनंदन पांडे ने पूजन किया। इसके बाद बौद्धिक प्रमुख हरीश कुमार जोशी एवं धनबाद जिला सह कार्यवाह रविन्द्रजी ने पूजन कर गुरुदक्षिणा समर्पित की। इस दौरान हरीश कुमार जोशी अधिवक्ता ने अपने बौद्धिक में स्वयंसेवकों को बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 में हुई थी। आगामी विजया दशमी को 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा। शताब्दी वर्ष में प्रत्येक हिन्दू के घरों में संपर्क कर उन्हें संघ से जोड़ने का कार्य किया जाएगा । साथ ही पांच प्रतिज्ञ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.