धनबाद, मार्च 9 -- झरिया। झरिया पुलिस ने शनिवार की शाम अलग-अलग जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान करीब 41 मोटरसाइकिल को जब्त किया। सभी बाइक को थाना लाया गया। धनबाद यातायात पुलिस झरिया थाना पहुंची। जब्त सभी वाहनों का चालान काट कर छोड़ दिया गया। झरिया इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर झरिया में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच अभियान लगातार चलता रहेगा। जो लोग बिना हेल्मेट के थे उनपर जुर्माना लगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.