धनबाद, मार्च 5 -- झरिया। झरिया प्रखंड नाई समाज संघ का धर्मदास बाबा सह नारायणी माता मंदिर बालू गद्दा झरिया में मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने बाबा धर्मदास की पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। शांति एवं सौहार्द बनाते हुए इस वर्ष होली मनाने की सभी से अपील की गई। इस मौके पर फगुआ गीत गाए गए। कार्यक्रम में झरिया प्रखंड अध्यक्ष मोहन ठाकुर, सचिव प्रदीप ठाकुर, संचालनकर्ता डॉ एमके ठाकुर, डॉ सत्यनारायण शर्मा, संजय ठाकुर, अरविंद ठाकुर, महेंद्र शर्मा, जीतेंद्र ठाकुर, लालधारी शर्मा, भूषण शर्मा, सुनील शर्मा, अरविंद शर्मा, मंटू ठाकुर, कर्पूरी ठाकुर, पन्नालाल शर्मा, उमेश शर्मा, विक्की शर्मा, सुधीर शर्मा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...