धनबाद, जुलाई 26 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया लाल बाजार स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में शुक्रवार का बेरी वाली मां भीमैश्वरी देवी का सावन माह में सिंधारा उत्सव व झूलन उत्वस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन झरिया धनबाद बेरी परिवार की ओर से किया गया था। सर्व प्रथम पंडित रविन्द्र पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कराया। इसके बाद झरिया धनबाद से पहुंची महिलाओं ने बेरी वाली मां को मेंहदी, गजरा चढ़ाया। विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से मां का सिंधारा किया। इसके बाद महिलाओं ने भजन कीर्तन के माध्यम से अपने कुल देवी बेरी वाली मां भीमैश्वरी देवी का गुणगान किया। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शकुंतला कटेसरिया, सरोज शर्मा, सरिता जालुका, रीता कालीमाटी, शोभा भगानिया, चंचला अग्रवाल, अनीता खरकिया, अलका म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.