धनबाद, दिसम्बर 12 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया के श्री श्याम मंदिर में 17 दिसंबर से श्री श्याम बाल मंडल की ओर से तीन दिवसीय रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिनों तक झरिया में श्याम प्रभु की भक्तिरस बहेगी। महोत्सव को लेकर मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने में मंडल के सदस्य लगे हैं। उक्त बातें गुरुवार को बजरंग लाल कटेसरिया धर्मशाला में प्रेसवार्ता कर श्री श्याम बाल मंडल के पदाधिकारियों ने कही। उन्होंने कहा महोत्सव के प्रथम दिन 17 दिसम्बर को श्री राम मंदिर जोड़ाफाटक से भव्य निसान शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें झरिया-धनबाद के अलावा अन्य स्थानों से भक्त पहुंचेंगे। महोत्सव के दूसरे दिन 18 दिसंबरको 25वां श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ आयोजित किया जाएगा। पाठ का वाचन मेरठ के सुप्रसिद्ध कथा वाचक अनिल जानी करें...