धनबाद, फरवरी 17 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया लाल बाजार कीर्तन भवन स्थित कुएं में रविवार की शाम अधेड़ का शव मिला। झरिया पुलिस को लोगों ने घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही झरिया इंस्पेक्टर शशिरंजन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को निकाला गया। शव की शिनाख्त मानबाद के स्व. भोलानाथ सेन का पुत्र लक्ष्मण सेन (62) के रूप में परिजनों ने की। घटना के बाद पत्नी रीता सेन, पुत्र माना सेन, राहुल सेन सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार लक्ष्मण मानसिक रूप से कमजोर था। वह दोपहर में खाना खाने के बाद मानबाद स्थित किराना दुकान में बैठा था थोड़ी ही देर बाद बाजार जाने की बात कह निकल गया। जब वह शाम तक नहीं लौटा तो खोजबीन की गई। तभी पता चला कि कुआं में एक शव मिला है। हम लोग भी पहुंचे तो देखा कि लक्ष्मण के रूप में ...