धनबाद, मार्च 23 -- झरिया। झरिया शहर के सड़कों पर आवारा पशुओं का आंतक सिर चढ़ कर बोल रहा है। पिछले कुछ महिने में शहर में आवारा सांडों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो गई है। सुबह से लेकर देर रात तक शहर के सड़कों पर बिचरन करते रहते है। जिससे आमजनों के साथ साथ दुकानदार भी खासे परेशान है। शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे शहर के सब्जी पट्टी में दो सांड आपस पर भीड़ गए। सांडों के आपसी भीड़ंत से बाजार में भगदड़ मच गई। लोग इधर उधर भाग कर जान बचाए। करीब 20 मिनट तक सांड आपस में भीड़ते रहे। लोग सहमें रहे। कुछ दुकानदारों ने हिम्मत दिखाई। किसी तरह से सांडों को अलग किया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय दुकानदारों ने जिला प्रशासन व नगर निगम से सांडों को पकड़ने की मांग की है। लोगों का कहना है कि निगम ने आवारा पशुओें को पकड़ने की बात कही थी। यहां तो उलटा इनक...