धनबाद, नवम्बर 29 -- झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया प्रखंड संसाधन केंद्र का अब नया भवन बनेगा। झरिया विधायक रागिनी सिंह की अनुशंसा पर डीएमएफटी फंड से भवन बनाया जाएगा। भवन प्रमंडल धनबाद ने इसके लिए प्राक्कलन तैयार कर लिया है। करीब 50 लाख की लागत से नया भवन बनेगा। पुराने भवन को ध्वस्त कर नया भवन बनाया जाएगा। प्राक्कलन की तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर निकलेगा। बताते चलें कि यह भवन जर्जर हो चुका है। कई बार कर्मी और अधिकारी छज्जा और प्लास्टर गिरने से बच चुके हैं। छज्जा गिरने से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी का कार्यालय हमेशा बंद रहता है डर से उस कार्यालय में कोई प्रवेश नही करता है। कई बार प्लास्टर गिर चुका है। दोनों प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बीपीओ कार्यालय में बैठकर अपना कार्य निपटाते हैं। भवन निर्माण को लेकर पिछले 7 साल से पत्राचार हो ...