धनबाद, दिसम्बर 25 -- केंद्रीय कोयला-खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने झारिया के विस्थापितों को खुशखबरी दी है। रेड्डी ने बुधवार को कहा कि झारखंड के धनबाद जिले में स्थित झरिया खदान में लगी आग से विस्थापित हुए परिवारों को बेलगरिया टाउनशिप में पट्टे पर फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे। बेलगरिया टाउनशिप में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेड्डी ने कहा कि विस्थापित परिवारों की कई पीढ़ियां इन मकानों में रह सकती हैं, लेकिन वे इन्हें बेच नहीं सकतीं। रेड्डी ने बेलगारिया टाउनशिप में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया, जिसे झरिया पुनर्वास विकास प्राधिकरण (जेआरडीए) ने कोयला खदान में लगी आग से प्रभावित परिवारों और भूस्खलन-संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के पुनर्वास के लिए विकसित किया है। मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार खतरनाक क्षेत्रों से निवासिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.