धनबाद, जनवरी 24 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया व आस पास के क्षेत्रों में शुक्रवार को सरस्वती पूजा की धूम मची रही। क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, मुहल्लों व चौक चौराहों पर पंडाल बनाकर ज्ञान, बुद्धि व कला की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। कई विद्यालयों में प्रदर्शनी लगाया गया। तो कई में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई। झरिया के किड्स गार्डेन सेकेन्डरी स्कूल, आइएसएल, झरिया गुजराती हिन्दी मध्य विद्यालय, न्यू लिटिल फ्लावर स्कूल, लक्ष्मीदेवी सरस्वती शिशु मंदिर, यशोमति श्री विद्या निकेतन, डीएवी स्कूल, झरिया एकाडेमी स्कूल, बालिका विद्या मंदिर, मारवाड़ी हाई स्कूल, शिशु विहार, देव पब्लिक स्कूल, महिला इंटर महाविद्यालय, गोदावरी विद्या निकेतन, बनियाहीर विवेकानंद विद्यालय, डीएवी स्कूल, जामाडोबा टाटा डीएवी स्कूल, गोलकडीह...