धनबाद, मार्च 18 -- झरिया। झरिया थाना क्षेत्र के शिव मंदिर रोड से रविवार की देर रात चोरों ने अमर केसरी की बाइक (संख्या जेएच 10 सीसी 3111) घर के बाहर से चोरी कर ली। पीड़ित अमर केसरी ने सोमवार को झरिया थाना में लिखित शिकायत दी है। पीड़ित अमर ने पुलिस को बताया कि वह हमेशा की तरह घर के बाहर गली में अपनी बाइक को लॉक कर रूम में चला गया। सोमवार की सुबह देखा कि गली में कई बाइक खड़ी है। लेकिन उनकी ही बाइक गायब है। घटना के बाद झरिया पुलिस शिव मंदिर रोड में कई दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.