धनबाद, मार्च 5 -- विष्णुकांत तिवारी झरिया। झरिया विधानसभा के लोगों को पानी समस्या से बहुत हद तक राहत दिलाने का प्रयास तेज हुआ है। विधायक रागिनी सिंह ने झमाडा प्रबंधन व जिला प्रशासन पर 312 करोड़ की नल जल योजना को लेकर लगातार दबाव बनाए हुए है। चालू बजट सत्र में विधान सभा में मामला विधायक उठा चुकी है। झरिया के झमाडा कॉलोनी में पानी की टंकी बनाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। यहां पर तीन संप बनकर तैयार हैं। दो संप बनाने का काम तेजी से चल रहा है। करीब 2925 लाख लीटर पानी की क्षमता का संप बनाया जा रहा है। जामाडोबा नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से झरिया संप तक पाइप बिछाने का काम भी पूरा हो चुका है। यहां से फूसबंगला और धनसार तथा कोलियरी क्षेत्र में पानी की सप्लाई होगी। पाइप बिछाने का काम पूरा हो चुका है। 24 घंटे पानी जामाडोबा से इस पंप में गिरते रहे...