रांची, नवम्बर 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के मामले में बरी हुए झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह के खिलाफ पीड़ित पक्ष की ओर से दायर याचिका की सुनवाई शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में हुई। कोर्ट ने पूर्व विधायक संजीव सिंह सहित अन्य को नोटिस जारी किया है। मामले में पीड़ित पक्ष ने अपील दायर कर निचली अदालत के रिहाई के आदेश को चुनौती दी है। संजीव सिंह सहित 10 आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में निचली अदालत ने बरी करने का आदेश दिया था। यह हत्याकांड 21 मार्च 2017 को हुआ था, जब नीरज सिंह, चंद्रप्रकाश महतो, अशोक यादव और मुन्ना तिवारी को सरेशाम स्टील गेट के पास गोलियों से मौत के घाट उतार दिया गया था। नीरज के भाई अभिषेक सिंह ने इस मामले में विधायक संजीव सिंह, जैनेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह...