रांची, अगस्त 12 -- कांके प्रतिनिधि। धनबाद में नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के बहुचर्चित मामले में आठ वर्षों से जेल में बंद झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद सोमवार को देर शाम उन्हें जेल से रिहा किया गया। संजीव सिंह वर्तमान में रिनपास (मानसिक आरोग्य संस्थान) में इलाजरत हैं और वहीं से उन्हें आज रिहा किया गया। ज्ञात हो कि 21 मार्च 2017 को धनबाद के स्टीलगेट क्षेत्र में अंधाधुंध फायरिंग कर पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह, उनके अंगरक्षक मुन्ना तिवारी, चालक घोल्टू और साथी अशोक यादव की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की प्राथमिकी नीरज के भाई अभिषेक सिंह की शिकायत पर सरायढेला थाना में दर्ज की गई थी। मुख्य आरोपियों में पूर्व विधायक संजीव सिंह, उनके भाई मनीष सिंह, पिंटू सिंह, महंत पांडेय और अन्य शामिल हैं। संज...