धनबाद, जनवरी 6 -- धनबाद। झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार (झमाडा) से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पांच महीने से पावना नहीं मिला है। इससे लोग परेशान होकर कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हो गए हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि लगातार पांच महीने से पावना नहीं मिला है। इससे विभिन्न प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई कर्मी ऐसे हैं, जो पैसे के अभाव में अपना इलाज नहीं करा पा रहे हैं। प्रबंधन को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर पावना नहीं मिली तो हम आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.