धनबाद, मार्च 17 -- झरिया।झरिया विधानसभा क्षेत्र में झमाडा की जलापूर्ति सोमवार को पूरी तरह से ठप रही। पानी के लिए लोग परेशान रहे। वहीं झमाडा प्रबंधन ने लीकेज पाइप की मरम्मती का कार्य शुरू किया है। सुबह 9:00 से मरम्मती का कार्य किया जा रहा है। झरिया जल मीनार को 30 इंच पाइप लाइन से आने वाले पाइप की मरम्मती हो रही है। करीब छह जगह पर लीकेज है। सबसे ज्यादा लीकेज सब्जी बागान के पास में है। करीब 6 इंच व्यास का पाइप से पानी बह रहा है। यहां पर नदी का रूप ले लिया है। इसके अलावा जीतपुर, जामाडोबा प्लांट आदि जगहों पर भी लीकेज है। 18 इंच पाइप लाइन की भी मरम्मती हो रही है। दो जगह पर लीकेज है। देर शाम तक मरम्मती का कार्य पूरा होने की बात कही जा रही है। मरम्मत होने के बाद मंगलवार की सुबह से झरिया के लोगों को पानी मिल पाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...