धनबाद, जुलाई 1 -- झरिया/जोड़ापोखर हिटी। झरिया विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन सप्ताह से आंशिक और अनियमित जलापूर्ति हो रही है। जिससे 6 लाख की आबादी बरसात में भी पानी के लिए परेशान रह रही है। सोमवार को झरिया शहर और आसपास के इलाके में जलापूर्ति नहीं हुई। जोड़ा पोखर क्षेत्र में भी जलापूर्ति नहीं हुई। शनिवार और शुक्रवार को भी झरिया क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं हुई थी। अब लोगों का सब्र का बांध टूटने लगा है। लोगों का आक्रोश झमाडा प्रबंधन के प्रति अधिक हो गया है। वही झमाडा प्रबंधन का कहना है कि बिजली के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। प्रत्येक घंटे में कुछ देर के लिए बिजली काट दी जाती है। जैसे ही पंप चालू किया जाता है बिजली गायब हो जाती है। लगातार बिजली नहीं मिल पा रही है। जिसके कारण जल भंडारण नहीं होता है। जल भंडारण होने पर ही जल सप्लाई हो पाएगी। वह...