धनबाद, अप्रैल 11 -- धनबाद, संवाददाता झमाडा अपने आधारभूत ढांचों को सुदृढ़ करेगा। इसके साथ झमाडा कार्यालय में लाइट लगाने के साथ क्षेत्र में पाइप रिपेयरिंग, शौचालय निर्माण, पीसीसी सड़क बनाने सहित कई काम किए जाएंगे। इसके लिए झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार (झमाडा) ने एक करोड़ से अधिक का टेंडर निकाला है। आवंटन के चार माह के अंदर ठेकेदार को काम पूरा करना है। तोपचांची झील के ढोलकट्टा नाले की होगी रिपेयरिंग झमाडा मुख्यालय में कार्यरत महिला व पुरुष कर्मचारियों के लिए शौचालय बनाए जाएंगे। वहीं तोपचांची झील के ढोलकट्टा नाले की चार लाख 90 हजार 500 रुपए की लागत से मरम्मत की जाएगी, जिससे झील में पानी नियमित रूप से आता रहे। वहीं विभाग के भूलन बरारी, झमाडा मुख्यालय, जामाडोबा सहित अन्य कार्यालयों में स्ट्रीट लाइट लगायी जाएगी। जहां-जहां पाइप लीकेज है, उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.