बांका, सितम्बर 16 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। रविवार देर रात के बाद सोमवार के दोपहर में हुई वर्षा से जिलेभर के किसानों के चेहरे पर हरियाली छा गई। लगातार तेज़ धूप व उमस भरी गर्मी से खेतों की नमी खोती जा रही थी। धान बोने वाले किसान धीरे धीरे पटवन के लिए पंपसेट की ओर आस भरी निगाहों से देख ही रहे थे कि, इंद्रदेव ने किसानों के मुरझाये चेहरे पर ख़ुशी के बरसात कर डाला। रविवार देर रात के बाद सोमवार के दोपहर करीब 1 बजे हुए बरसात से मानों किसानों के आँखों में ख़ुशी के आंसू छलका दिया। इस बारिश से धान के फसल को काफी लाभ पहुंचेगा। जबकि जिलेवासियों को उमस भरी गर्मी से भी काफी राहत मिली। मगर इस रिमझिम वर्षा ने एक बार फिर से नगर परिषद बांका की व्यवस्था को उजागर कर दिया है। जहां मामूली वर्षा से ही उत्पन्न हुए जलजमाव से नगर परिषद की जनता को परेशानियों का सामना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.