कौशाम्बी, अगस्त 24 -- दो दिन से लगातार जिले में बारिश हो रही है। शनिवार की दोपहर से शुरू हुई बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। बारिश की वजह से तापमान गिरा है। इससे लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली है। वहीं खेत में पानी लबालब होने से किसानों के भी चेहरे खिल गए हैं। शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे से जिले में बारिश शुरू हुई। झमाझम बारिश हुई। इसके बाद रात में भी बूंदाबांदी होती रही। सुबह मौसम साफ था, लेकिन करीब 11 बजे अचानक मौसम बदला। काले बादल छाए और हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इसके बाद बूंदे नहीं टूटी। झमाझम बारिश की वजह से मौसम बदल गया है। तापमान गिरा है। इसकी वजह से लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली है। रात में भी बारिश होती रही। रविवार की वजह से बारिश का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। लोग बाइक व साइकिल से घूमने निकले थे। युवा हाफ पैंट व टीशर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.