चंदौली, जुलाई 1 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में पिछले कई दिनों से मौसम मेहरबान है। पुरवा हवा के साथ आसमान में छाए बादल से तापमान में गिरवाट हुई है। सोमवार को जिले में दिनभर बादल उमड़ते घुमड़ते रहे। वहीं शाम को पीडीडीयू नगर, पड़ाव, अलीनगर सहित आसपास हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। भारी बारिश से नगर की गलियां और सड़कें झील में तब्दील हो गई। लोगों के घरों में पानी घुस गया। रेलवे की दीवार ढह गई। हालांकि कोई हादसा नहीं हुआ। बारिश के दौरान यार्ड में मालगाड़ी जहां की तहां खड़ी दिखी। बाद में उन्हें रवाना किया गया। आसमान में बादल छाने से पारा भी लुढ़का है। बादल छाने से सात से दस डिग्री की तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इससे लोगों को काफी राहत मिली। राह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.