चंदौली, सितम्बर 18 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में बुधवार को दोपहर में चमक और गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे चंदौली मुख्यालय सहित चकिया, शहाबगंज, चहनियां, सकलडीहा के अलावा पीडीडीयू नगर में कई जगहों पर जलभराव हो गया। बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया, वहीं धान की फसल को काफी फायदा हुआ है। चंदौली नगर में कई जगहों पर जलभराव की स्थित उत्पन्न हो गई। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से गंगा रोड, इलिया रोड, मठवाली गली, सदर कचहरी के पास सर्विस रोड, सदर कोतवाली, जिला अस्पताल सहित कई वार्डों में झील का नजारा देखने को मिला। घुटने भर पानी में लोगों को आवागमन करने को विवश होना पड़ा। कई घरों में भी पानी घुसने से लोगों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। चंदौली को सदर नगर पंचायत का दर्जा 1971 में मिला। वहीं 1997 में जिला घोषित किया। लेकिन वर्षों बाद भी यहां सी...