औरंगाबाद, जून 17 -- औरंगाबाद जिले में मंगलवार को को मानसून की पहली झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी। इस बारिश ने किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान बिखेर दी और पर्यावरण में नई ताजगी भर दी। पिछले कई हफ्तों से 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा था। मानसून की देरी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी थी, क्योंकि धान की खेती के लिए बारिश का इंतजार था। मंगलवार सुबह से आसमान में बादल छाए और फिर झमाझम बारिश हुई। स्थानीय किसान संजय कुमार सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि यह बारिश हमारे लिए वरदान है। हमने धान की नर्सरी तैयार कर ली है और अब खेतों में काम शुरू करेंगे। अन्य किसानों ने भी इसे खेती के लिए शुभ संकेत बताया। स्थानीय निवासी रविंद्र पांडेय ने कहा कि गर्मी से हम तंग आ चुके थे। यह बारिश ठंडक और सुकून ले...