लातेहार, मई 5 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिले में रविवार को तेज गर्मी से जूझ रहे लोगों को झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी है। बीते कुछ दिनों से जिले में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ था। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था।भीषण लू और उमस के कारण लोग दिन में घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे थे। लेकिन रविवार को दोपहर चार बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी । हालांकि किसी भी जगह से कोई अप्रिय घटना होने की सूचना नहीं मिली। उधर बरवाडीह में रविवार को अचानक आई आंधी-पानी से जनजीवन प्रभावित हो गया। मौसम खराब हो गया। लोग घर से बाहर निकलने से बचते रहे। समय पर वह जरूरी काम का निबटारा नही कर सके। शाम करीब 4:30 बजे अचानक तेज आंधी आई। लोग घरों में कैद हो गए। जो जहां थे, वहीं सुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.