कोडरमा, अप्रैल 11 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। गरमी के बीच गुरुवार को शहर में हुई झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली है। ठंड हवा चलने से पूरी तरह मौसम बदल गया है। वहीं बारिश के साथ चली तेज हवा में कई जगह भारी नुकसान हुआ है। महतोअहरा के पास करीब सात से आठ बिजली पोल गिर जाने से बिजलीआपूर्ति बाधित हो गई है। इसके अलावे विशुनपुर में डीवीसी के 33 हजार वोल्ट का तार 11 हजार वोल्ट पर गिर जाने के कारण भी विद्युतापूर्ति ठप पडी है। वहीं परसाबाद में भी 33 हजार केबल में फॉल्ट के कारण बिजली बाधित है। झुमरी तिलैया बिजली विभाग के एसडीओ गजेंद्र टोप्पो ने बताया कि विभाग द्वारा युद्धस्तर पर बिजली बहाल को लेकर कार्य किया जा रहा है। शहर क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली बहाल हो गई, अन्य जगहों पर ठीक करने का प्रयास जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.