बिहारशरीफ, सितम्बर 14 -- झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले,फसलों को राहत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा में रविवार की दोपहर को हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। करीब आधे घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई, इससे गर्मी के कारण झुलस रही धान की फसलों को काफी राहत मिली है। पिछले एक पखवारे से जिले में बारिश नहीं हो रही थी। इस कारण से धान की फसल लगे खेतों में दरारें आने लगी थीं। इतना ही नहीं अधिक गर्मी के कारण धान की फसल लाल हो रही थी। परंतु, इस बारिश से किसानों को काफी सुकून मिला है। हालांकि, मनोज कुमार, जगदीश प्रसाद, मोहन प्रसाद व अन्य किसानों का कहना है कि धान की अच्छी उपज के लिए और बारिश होनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.