गोरखपुर, मई 22 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता गुरुवार की सुबह गरज के साथ हुई झमाझम बारिश से भले ही मौसम सुहाना हो गया लेकिन स्कूली बच्चों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। कुछ स्कूलों में बारिश से छुट्टी हो गई, लेकिन कई स्कूलों में एग्जाम के चलते बच्चों को भीगते हुए पहुंचना पड़ा। सुबह करीब एक घंटे की झमाझम बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया। धर्मशाला बाजार, विजय चौक, टाउनहाल से लेकर रुस्तमपुर में सड़कों पर पानी भर गया। हालांकि बारिश थमने के एक घंटे के अंदर ही पानी की निकासी भी हो गई। बारिश के बीच नगर निगम की टीमें सक्रिय रहीं। वहीं गोड़धोईया नाला को लेकर दुश्वारियों के अंदेशा में जल निगम के अधीक्षण अभियंता रतन सेन सिंह ने मैत्रीपुरम से लेकर जेल बाईपास तक स्थिति का जायजा लिया। जहां पानी ठहरा हुआ था, उसे बाईपास कर निकालने के इंतजाम किये ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.