कौशाम्बी, अक्टूबर 3 -- मंझनपुर, संवाददाता। दशहरा पर्व पर जिला मुख्यालय के अलावा मनौरी, शहजादपुर, दारानगर, गोराजू आदि जगहों पर मेले का आयोजन होता है। मेला को सजाने के लिए आयोजक एक हफ्ते से तैयारी कर रहे थे। आकर्षक लाइटों से मेला क्षेत्र को सजाया गया था। शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश ने किए कराए पर पानी फेर दिया। आयोजकों को भारी नुकसान हुआ है। जिला मुख्यालय में अबकी बार रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आशीष केसरवानी उर्फ बच्चा ने मेले के आयोजन के लिए बेहतर इंतजाम किए थे। चौराहा से लेकर दुर्गा मंदिर तक सड़क को आकर्षक लाइट से सजाया गया था। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन था। पुराने बस अड्डा के अंदर झूले लगवाए गए थे। मिक्की माउस के अलावा बच्चों के लिए अन्य इंतजाम किए गए थे। गुरुवार को इसका लोगों ने भरपूर लुत्फ उठाया। शुक्रवार की रात को आकर्षक झांकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.