बेगुसराय, अगस्त 19 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। झमटिया गांव स्थित मां दुर्गा का मंदिर क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था व भक्ति का पवित्र स्थल बना हुआ है। यहां पिछले 36 वर्षों से माता का भव्य दरबार सजता आ रहा है। यहां सच्चे मन से मांगी गई भक्तों की सभी मुरादें मां दुर्गा पूरा करती हैं।यहां मां दुर्गा की वैष्णवी स्वरूप की पूजा होती है। हर साल की भांति इस साल भी इस मंदिर में 8 फीट ऊंची मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा बनेगी। सोने के जेवरातों, बनारसी साड़ी, मुकुट आदि चीजों से मां दुर्गा सजेंगी। प्रतिमा में शेर पर सवार मां दुर्गा के हाथों महिषासुर राक्षस के बध का जीवंत चित्रण किया जा रहा है। इस साल यहां मुख्य पूजा पंडाल करीब 55 फीट ऊंचा बनवाए जाने की योजना है। पूजा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि इस साल आकर्षक इलेक्ट्रिक सजावटों के बीच ओपेन पूजा पंडाल बनेगा।...