रुडकी, मार्च 13 -- झबरेड़ा, संवाददाता। कस्बा और आसपास के क्षेत्र में होली का त्योहार गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने बच्चों के साथ होलिका की विधि विधान से पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। गुरुवार को क्षेत्र में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही महिला बच्चों के साथ होलिका के पास पहुंचना शुरू हो गई। उन्होंने विधि विधान से होलिका की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। बच्चे भी गोबर से बने बडकले आदि लेकर उत्साह के साथ होलिका पर पहुंचे। देर शाम ढोल नगाड़ा के साथ होलिका दहन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...