उन्नाव, नवम्बर 14 -- गंजमुरादाबाद। बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र में जोगीकोट गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार अलसुबह चालक को झपकी लगने से डीसीएम आगे जा रहे टैंकर में जा भिड़ गया। हादसे के दौरान खलासी के वाहन में फंस जाने से मौत हो गई। जबकि घायल चालक का बांगरमऊ सीएचसी पर इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जनपद इटावा में थानाक्षेत्र यशवंत नगर क्षेत्र के फतेहपुरा गांव निवासी 20 वर्षीय आरजू पुत्र अखिलेश कुमार खलासी था। चालक राजीव के साथ डीसीएम में प्याज लादकर मध्य प्रदेश से लखनऊ जा रहा था। शुक्रवार अलसुबह जैसे ही उनका वाहन बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थित जोगीकोट गांव के पास पहुंचा, तभी चालक को झपकी आने से वाहन से नियंत्रण खो दिया और डीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.