कन्नौज, अप्रैल 18 -- शिवराजपुर/छिबरामऊ, संवाददाता। कानपुर अलीगढ़ हाईवे स्थित शिवराजपुर में झपकी आने के कारण तेज रफ्तार अपाचे बाइक ट्राला में पीछे से जा घुसी। हादसे में बाइक सवार कन्नौज के प्रताप नगर निवासी 22 वर्षीय निखिल यादव और सौरिख निवासी 24 वर्षीय शैलेंद्र की मौत हो गई। दोनों कन्नौज के एक शादी समारोह से लौट रहे थे। परिजन ने बताया कि शैलेंद्र टाइल्स और पत्थर लगाने का काम करते थे। वह बीते दो साल से कानपुर के लाल बंगला में चल रही साइट में काम कर रहे हैं। बुधवार को उनके परिवार में शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए वह बाइक से साथी मजदूर निखिल यादव के साथ कन्नौज गए थे। जहां से लौटते वक्त निखिल बाइक चला रहा था। रास्ते में बाइक चलाते वक्त झपकी आने के कारण शिवराजपुर के धमनी निवादा में उनकी बाइक आगे चल रहे ट्राला में जा घुसी। हादसे में दोनों ग...