रुद्रपुर, नवम्बर 6 -- खटीमा, संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित झनकईया में गंगा स्नान मेले के दूसरे दिन लोगों की भारी भीड़ रही। आसपास के क्षेत्रों के साथ ही नेपाल से भी भारी संख्या में लोगों का हुजूम मेले में उमड़ा। गुरुवार को मेले में जनजाति समाज के साथ ही नेपाल के लोग सुबह से ही उमड़ना शुरू हुए। दोपहर बाद मेले में गहमागहमी बढ़ गई। मेले में लोगों ने झूला, सर्कस, बच्चों ने मिक्की माउस आदि का आनन्द उठाया और साथ ही मेले के प्रसिद्ध सिंघाड़ा, जलेबी, पकौड़ी सहित अन्य व्यंजनों का स्वाद लिया। लोगों ने घरेलू सामान बर्तन, रजाई आदि की भी जमकर खरीदारी की। मेला कमेटी प्रबंधक पूरन सिंह धामी ने कहा कि मेले में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात है। कमेटी के सदस्य भी व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष शेर सिंह दानू, दीवान सिंह अन्ना, महेश जोशी आदि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.