नई दिल्ली, फरवरी 19 -- बालों से जुड़ी समस्याएं आजकल बहुत आम होती जा रही हैं। लगभग हर कोई हेयरफॉल, रूखे और बेजान बालों से परेशान है। इसके लिए मार्केट में तमाम तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। लेकिन वही वाली बात है कि नाम बड़े और दर्शन छोटे। क्योंकि इनमें से ज्यादातर प्रोडक्ट्स सिर्फ केमिकल्स से भरे हुए होते हैं और फायदे की जगह नुकसान ज्यादा करते हैं। वहीं जो वाकई कुछ अच्छे और इफेक्टिव प्रोडक्ट्स हैं भी, तो वो इतने महंगे होते हैं कि आम आदमी के बजट से बाहर हैं। लेकिन सबसे अच्छी बात है कि आपकी रसोई में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं जो बालों के लिए किसी मैजिक से कम नहीं। कुछ ही दिनों में ये आपको अच्छे रिजल्ट दे सकती हैं।15 दिनों का मोटी चोटी चैलेंज अगर आपके बाल भी खूब झड़ रहे हैं और कोई भी प्रोडक्ट काम नहीं कर रहा तो ये सिंपल सी होम रेमेडी ...