लखनऊ, फरवरी 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को खेत में गए युवक की झटका तार की चपेट में आने से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनपतगंज ले गए। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भुवाल गांव निवासी दिनेश पांडेय (38) शनिवार को अपने खेत गए थे। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान सूचना मिली कि दिनेश खेत में झटका तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े हैं। उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार देर रात जैसे ही शव घर पहुंचा, गांव में कोहराम मच गया। रविवार को परिजनों ने उनका ...