मुरादाबाद, फरवरी 11 -- मुरादाबाद। काम मिलने की तलाश में मजदूर जिन जगहों पर रोजाना सुबह इकट्ठा होते हैं उनकी सहूलियत के लिए वहीं या आसपास भवन के तौर पर लेबर अड्डा बनाना सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार के बजट में विशेष प्रावधान किए जाने का ऐलान किया गया है, लेकिन, मुरादाबाद में लेबर अड्डा बनाने के लिए करीब दो साल पहले शुरू हुई कवायद अब दम तोड़ गई है। मुरादाबाद में मझोला, कांठ रोड, गुरहट्टी चौराहा समेत पांच उन जगहों पर जहां मजदूर रोजाना सुबह काम की तलाश में इकट्ठा होते हैं उन्हें लेबर अड्डा बनाने के लिए चिन्हित किया गया था, लेकिन, इसकी कवायद यहीं तक पहुंचकर धड़ाम हो गई। लेबर अड्डा बनाने के लिए श्रम विभाग और नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से जमीन तलाशने की चलाई गई मुहिम बेनतीजा घोषित कर दी गई। अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक लेबर अड्डा बनाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.