हरदोई, मई 23 -- मल्लावां। ग्राम लोनार में दो भाइयों के मध्य किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने दोनों को समझाया तो वे पुलिस से उलझने लगे। गाली गलौज, अभद्रता करने पर उतर आए। पुलिस ने दो लोगों का 151 में चालान किया है। बुधवार को ग्राम लोनार निवासी शिव शंकर व अरुण दोनों भाइयों के मध्य विवाद हो गया। शिव शंकर ने 112 डायल कर पुलिस बुलाई। पीआरबी 6288 जब मौके पर पहुंची तो झगड़ रहे लोग पुलिस से गाली गलौज, अभद्रता करने लगे। अनावश्यक दवाव बनाने पर उतर आए। पुलिस ने शिव शंकर व नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक आरोपी अरुण भाग निकला। गुरुवार को शिव शंकर और नरेंद्र का 151 में चालान किया गया। थानाध्यक्ष बालेंद्र मिश्रा ने बताया कि विवाद पर पीआरबी गई थी। शांत होने के बजाय हमलावर उल्टे पुलिस से उलझने लगे दबाव बनाने लगे। इसी में दो...