गिरडीह, सितम्बर 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। डॉ. तैयब हुसैन मेमोरियल नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट के खिताब पर फैसला गाजीनगर खेल मैदान में संघर्ष के बाद भी नहीं हो पाया। इसके बाद आयोजकों ने फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमों को टाईब्रेकर दिया । इसमें भी दोनों टीमें बराबरी पर रही। इसके बाद आयोजकों ने दोनों टीमों के कप्तान की सहमति पर सिक्का उछाला। जिसमें झगरी की टीम विजयी रही। बरवाडीह टीम को रनर पर संतोष करना पड़ा। दरअसल झगरी की टीम पहाड़ीडीह को और बरवाडीह ने नीचे मोहल्ला झगरी को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल के इस रोमांचक मुकाबले में आखिरकार झगरी ने टॉस से खिताब को अपने नाम कर लिया। पुरस्कार वितरण समारोह से पहले जब दोनों टीमें खिताब छीनने को खेल रही थी, उस दौरान गरज के साथ तेज बारिश मैच को दिलचस्प बनाती रही थी। एक-दूसरे पर दबिश देकर खिताब झटकन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.