वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 5 -- यूपी के अलीगढ़ में बन्नादेवी थाना क्षेत्र के एक होटल में बुधवार देर शाम प्रेमी-प्रेमिका के बीच हुए झगड़े के बाद प्रेमी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप पर रह रहे थे। परिजनों ने प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि प्रेमिका का कहना है कि युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या की है। पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिसमें मौत का कारण स्पष्ट होगा। सिविल लाइन क्षेत्र के जमालपुर आसिफ नगर निवासी 25 वर्षीय जीशान टेंपो चलाता था। वह करीब तीन साल पहले मसूदाबाद चौराहा स्थित देव होटल में काम करने वाली काजल नाम की लड़की के संपर्क में आया। इसके बाद जीशान अपना छोड़कर काजल के साथ किराये पर कमरा लेकर गांधीपार्क क्षेत्र के नौरंगाबाद में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था...