एटा, जुलाई 28 -- गांव नदराला में पति ने पत्नी की पिटाई की। आरोप है कि जबरदस्ती जहर खिला दिया। हालत बिगड़ने के बाद ससुरालीजन महिला को कमरे में छोड़कर भाग गए। मामले की जानकारी पर मायकेवाले पहुंचे। महिला को स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। चौबीस घंटे बाद भी महिला को होश नहीं आ सका है। थाना जसरथपुर के गांव गैसिंगपुर निवासी शमशुल खान ने बताया कि भतीजी नशरूम की शादी सात साल पहले बदरूल खान निवासी नदराला थाना जसरथपुर के साथ की थी। बताया कि आए दिन पति भतीजी की पिटाई करता था। इसकी शिकायत पुलिस से भी की थी और मेडिकल भी करवाया था। कई बार समझाने के बाद भी पति ने नहीं माना। आरोप है कि रविवार रात को बदरूल खान ने पत्नी नशरूम की पिटाई की और जबरदस्ती जहर खिला दिया। इससे महिला की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.