फिरोजाबाद, मई 26 -- थाना अरांव में भाई बहन के बीच गाली गलौज के मामले में पहुंची पुलिस पर पथराव हुआ। आरोपी नशे की हालत में था और लगातार पथराव करता रहा। पथराव में हैड घायल हो गए। एक होमगार्ड भी चोटिल हो गया। घायल हैड कांस्टेबल को भर्ती कराया। भारौल में रविवार को भाई बहन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उनके बीच गाली गलौज होने लगी। शर्मीला ने तुरंत डायल 112 पर शिकायत की। झगड़े का पता चलते ही पीआरवी 3619 मौके पर पहुंची। पीआरवी के हैड कांस्टेबल विकास तथा होमगार्ड हरिओम ने मौके पर पहुंच पूछताछ की। पुलिस कर्मी शर्मीला से घटना के बारे में पूछताछ कर रहे थे। उसी दौरान नशे की हालत में उसका भाई अशोक उर्फ बबलू व उसकी पत्नी सीमा सामने आए। दंपति ने हैड कांस्टेबल विकास पर पथराव कर दिया। नाक तथा सिर में पत्थर लगने से विकास घायल हो वही गिर पड़ा। पथराव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.