सीतामढ़ी, अगस्त 3 -- रीगा। थाना क्षेत्र की अन्हारी पंचायत के अन्हारी गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर चचेरे भाइयों के बीच हो रही मारपीट में बीच-बचाव करने गए अधेड़ की पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक अन्हारी गांव का गोविंद कुमार सिंह(48) था। सूचना पर पहुंची रीगा थाने की पुलिस आरोपित चचेरे भाई व एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीण रविंद्र कुमार सिंह के तीन पुत्र ज्ञानी सिंह उर्फ ज्ञानेश्वर सिंह, मनीष सिंह एवं ननकू सिंह का आपस में जमीन बंटवारा हो चुका है। तीन भाइयों में मनीष मुंबई में नौकरी करता है। घर पर रह रहे दो भाई ज्ञानी एवं ननकू के बीच कई वर्षों से झगड़ा चल रहा है। 40 वर्षीय ननकू अविवाहित है। ननकू का आरोप है कि उसकी जमीन पर ज्ञानी की न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.