उरई, फरवरी 19 -- जालौन। मोहल्ला तोपखाना में दो युवकों के बीच हुआ विवाद अचानक उग्र हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मोहल्ला निवासी दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और दोनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन आरोप है कि दोनों युवक शांत होने के बजाय बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों से भी उलझ पड़े और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...